रेवदर: रेवदर के मकावल गांव में 83 साल के बुजुर्ग की पेंशन दूसरे खाते में पहुंचने का मामला, बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहा बुजुर्ग
Reodar, Sirohi | Sep 16, 2026 रेवदर के मकावल ग्राम पंचायत से एक बुजुर्ग की पेंशन राशि दूसरे बैंक खाते में जमा होने का मामला सामने आया है। मकावल निवासी करीब 83 वर्षीय पनाराम भील के परिवार का कहना है कि पेंशन लंबे समय से उनके बैंक खाते में जमा होती थी, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षों से पेंशन बंद थी।परिजनों ने बताया की, पेंशन दोबारा शुरू करवाने के लिए KYC प्रक्रिया पूरी करवाई गई। इसके बाद पेंश