सोनभद्र जिला कार्यालय पर 7 मार्च से 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मण्डल में होने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने महाभियान को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया।