सामरी कुसमी: जल संसाधन विभाग में अव्यवस्था, कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हुआ कामकाज
कुसमी-सामरी बुधवार क्षेत्र में जल संसाधन विभाग इन दिनों गंभीर प्रशासनिक अव्यवस्था से जूझ रहा है। विभाग में लेखपाल और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे महत्वपूर्ण पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं, जिससे कार्यालयीन कार्य लगभग ठप होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। स्थायी नियुक्ति तो दूर, इन पदों पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है,