संझौली: बिक्रमगंज में प्रशासनिक टीम ने महादेव ट्रेडर्स के गुड कारखाने की जांच की, मिलीं कई खामियां
बिक्रमगंज बाजार में चीनी की तुलना में गुड़ की कीमत बढ़ने के बाद मिलावट की शिकायतों को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को 1 बजे अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने डेहरी रोड स्थित वीआईपी कॉलोनी में महादेव ट्रेडर्स के गुड़ कारखाने पर अचानक छापेमारी कर जांच की।