जैतहरी: धनगवां बीट के जंगल में चरवाहों ने दोपहर में दो जंगली हाथियों को देखा
अनूपपुर। जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवां बीट के जंगल में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो जंगली हाथियों को चरवाहों ने देखा। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है,बताया गया कि दोनों हाथी फिलहाल जंगल में ही मौजूद हैं। राहत की बात यह है कि बीते दो दिनों में हाथियों द्वारा किसी फसल या मकान को नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है।