Public App Logo
जीविका दीदियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा जमुई ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शुक्रवार को जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। लक्ष्मीपुर के दिघ्घी पंचायत में कामयाब संकुल संघ, खैरा में मुस्कान संकुल संघ, बरहट में एकता संकुल संघ तथा सिकंदरा में सहयोग संकुल संघ की जीविका दीदियां हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है” और “घर-घर तिरंगा फहराएंगे” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। जीविका कर्मियों ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान सभी ने देश की रक्षा, एकता और अखंडता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस वर्ष ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। 🇮🇳 तिरंगा हमारी शान, भारत हमारी पहचान! 🇮🇳 #हरघर_तिरंगा #तिरंगा_यात्रा #जीविका_दीदी #जमुई #जमुई_न्यूज #देशभक्ति #राष्ट्रप्रेम #वंदेमातरम् #स्वतंत्रता_दिवस #हरघर_तिरंगा_अभियान #बिहार #बिहार_न्यूज #Jamui #TirangaYatra #HarGharTiranga #JaiHind - Jamui News