बिसौली: बिसौली नगर में आस्था और भाईचारे के बीच निकला जुलूस-ए-चिरागाँ
Bisauli, Budaun | Aug 20, 2026 जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बारह रबी-उल-अव्वल का चांद नजर आते ही निकाला जाने वाला जुलूसे चिरागाँ इस बार आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए निकाला गया। हिंदू समुदाय के पवित्र सावन माह और सोमवार के विशेष महत्व को देखते हुए मुस्लिम समुदाय ने जुलूस को एक दिन पहले निकालने का निर्णय लिया।