बसंतपुर: बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के मतदान की तैयारी पूरी, बसंतपुर में 857 मतदाता करेंगे मतदान
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक का चुनाव शुक्रवार को होना है जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. सुपौल जिले के बसंतपुर में बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बसंतपुर बीडीओ के कार्यालय वेशम में सुबह 8:00 से संध्या 4:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जानकारी अनुसार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान संख्या 43 बसंतपुर प्रखंड कार्यालय को बनाया गया है.