लखीसराय: शहर के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर के समीप घरेलू विवाद में भाई ने भाई को मारकर किया जख्मी, हुआ उपचार।
कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर के समीप घरेलू विवाद के दौरान भाई ने भाई को मारकर जख्मी कर दिया जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया।नया बाजार पचना रोड संसार पोखर के समीप रहनेवाले कृष्णा राम के पुत्र विजय राम को उनके अपने ही घर पर सीढ़ी को लेकर हुई विवाद के दौरान उनके भाई के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया।