सिरसागंज: ग्राम जमालपुर का निरीक्षण, गेहूं पैदावार में कमी आई, डीएम ने कहा- क्रॉप कटिंग डेटा की होगी गहन जांच
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ग्राम जमालपुर में गुरूवार शाम 5 बजे करीब गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। 43.3 वर्ग मीटर में 14.800 किलो उत्पादन मिला, जो 34.18 कुंतल प्रति हेक्टेयर रहा और पिछले साल से कम बताया गया। डीएम ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए दो से तीन साल के डेटा के विश्लेषण और तुलनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।