हसनपुर: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया गया जिला बदर, पदाधिकारी ने हसनपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 2 जुलाई को होगी महापंचायत
हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन (बी.आर. अंबेडकर) ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने 2 जुलाई को एक विशाल किसान महापंचायत का ऐलान किया है। यह महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी को जिला बदर करने और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर बुलाई गई है।