भंडरा: भंडरा में 1551 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ शुरू, क्षेत्र हुआ भक्तिमय
भंडरा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ 1551 महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रीमद्भागवत कथा को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।