गढ़ी मल्हारा पुलिस शराब बेचने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में
गढ़ी मल्हारा थाना प्रभारी का साफ संदेश अब अवैध रूप से शराब बेचने और ढाबों सहित सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि ढाबे या किसी अन्य स्थान पर अवैध रूप से शराब बिकती या परोसी जाती दिखाई दी तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की सख्ती के बाद शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गढ़ी मल्हारा पुलिस का साफ
संदेश—शराब का अवैध कारोबार बंद करो, वरना अब किसी की खैर नहीं।