सिमडेगा: जेएसएससी परीक्षा के पेपर लीक की आशंका से जिला मुख्यालय के सभी होटलों में पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापामारी
सिमडेगा में 21 और 22 सितंबर को होने वाले JSSC परीक्षा के पूर्व पेपर लिखने की आशंका को देखते हुए, DC अजय कुमार सिंह के निर्देश पर, सिमडेगा पुलिस ने गुरुवार की देर रात जिला मुख्यालय के सभी होटलों में ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी लेते हुए, वहां ठहरे हुए लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।