सिमडेगा: जिले में आयोजित JSSC परीक्षा के मद्देनजर SDO ने परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू की
सिमडेगा जिले में आयोजित JSSC परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हो इस उद्देश्य से, SDO सुमंत तिर्की ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में, 21 और 22 सितंबर को निषेधाज्ञा लागू कर दिए हैं। 20 सितंबर की सुबह फोन पर उक्त जानकारी देते हुए SDO ने बताया कि, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 के तहत कार्रवाई की जाएगी।