मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला को पीआरडी जवान मंडलीय अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार
विंध्याचल में घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला को एक पीआरडी का जवान मंडलीय अस्पताल छोड़कर गायब हो गया। घायल महिला की आंख के ऊपर और सर में चोट आई है। आंख के ऊपर लगी चोट में कीड़े पड़ गए हैं। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उसका इलाज कर रहे हैं। महिला कहां की रहने वाली है और उसे कैसे चोट लगी वह कुछ भी बताने में असमर्थ है।