मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के अनिरुद्ध पुर गांव के प्राचीन बुढ़ेनाथ मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गांव के लोगों ने जब मंदिर में पूजा करने गए तो देखा की मूर्ति तोड़ी गई है। और भोलेनाथ को तोड़कर वहीं पर फेंक दिया गया है। गांव के नितेश ने बताया कि। शिकायत करने पर चौकी के दरोगा व सिपाही आए थे। और मौका मुआयना कर चले गए। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया कि यह किसने किया है। वही इस घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश है।