मिर्ज़ापुर: लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष ने ₹12,00,000 की लागत से तैयार सीसी रोड का किया लोकार्पण
लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में ₹1200000 की लागत से बनकर तैयार सीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे लोकार्पण किया। कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग हरिशंकर पाठक को साथ बुलाकर उन्होंने लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि वार्ड के सभासद विजय शंकर प्रजापति द्वारा मोहल्ले वासियों की शिकायत पर प्रस्ताव दिया गया था, जिसे पूरा कराया गया।