मिर्ज़ापुर: सिंचाई का पाइप काटने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर पीड़ित पत्नी और बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा
पड़री थाना क्षेत्र के चपऊर खुर्द मुल्हवा गांव निवासी हरिश्चंद्र गौड़ पुत्र पन्नालाल गौड़ अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे तक धरने पर बैठा गया। हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि विपक्षी शौचालय का गड्ढा खोदने के दौरान उसका सिंचाई वाला पाइप काटकर फेंक दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी दी।