मिर्ज़ापुर: भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के साथ धौरुपुर, राजपुर और भरुहना के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के साथ राजपुर, धौरूपुर और भरूहना के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जमीन पर खरीद बिक्री की रोक हटाने और अधिग्रहण रोकने की मांग किया। भूमि विकास एवं गृह स्थान परियोजना के लिए जबरदस्ती भूमि लिए जाने की प्रक्रिया तत्काल बंद करने की मांग किया। मांग पत्र जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सौंपा।