उजियारपुर: उजियारपुर के चांद चोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चोर के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसकी पहचान चक नवादा के मोहम्मद अजीमुद्दीन के बेटे मोहम्मद शकील के रूप में की गई है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।