उजियारपुर: उजियारपुर के चैता दक्षिणी पंचायत में संविधान गौरव दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन, लोग मौजूद रहे
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र की चैता दक्षिणी पंचायत में संविधान गौरव दिवस एवं नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष के सम्मान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों ने भाग लिया ।इसमें कई तरह की जानकारी लोगों को दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिधर झा को सम्मानित किया गया।