उजियारपुर: सड़क हादसे में उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ के युवक की मौत, घर में पसरा मातम
सड़क हादसे में उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ के एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान प्रमोद साह के बेटे रोबिन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बड़े पैमाने पर लोग पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलती ही बड़े पैमाने पर लोग मृतक के घर जुटे।