उजियारपुर: सरायरंजन: उजियारपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में प्रयागराज कुंभ जाने वालों की भारी भीड़, यात्रियों को हो रही परेशानी
प्रयागराज कुंभ स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर महिलाओं में कुंभ में भाग लेने को लेकर काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है ।उजियारपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि भीड़ की अपेक्षा ट्रेन की व्यवस्था कम है।