नवागढ़: राहौद नगर पंचायत के CMO को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जारी किया नोटिस, 3 दिनों में CMO को जवाब देने को कहा गया
दरअसल, निलम्बित कर्मचारी अर्जुन दास मानिकपुरी को राहौद नपं के कार्यालय में बुलाकर कार्य कराए जाने का यह मामला है। ढाई माह पहले मल्हार नगर पंचायत में आर्थिक अनियमितता पर कर्मचारी को निलंबित किया गया था। राहौद नपं के नेता प्रतिपक्ष परम कुर्रे की आपत्ति पर निलम्बित कर्मचारी ने मनमाना जवाब दिया।