अमरोहा: आगामी त्यौहारों को लेकर अमरोहा सीओ ने नगर कोतवाली में अपराधियों को बुलाकर दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Oct 27, 2024 आज रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा सीओ अरुण कुमार ने नगर कोतवाली में अपराधियों को बुलाकर चेतावनी दी है। सीओ अरुण कुमार ने अपराधियों से कहा कि आप सब लोग जेल से सजा काट कर आए हैं। अब आप शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन जिए यदि आपने अपराध करने की कोशिश की तो पुलिस आपको चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करेगी।