अमरोहा: अमरोहा शहर में 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कार और ई-रिक्शा सहित छोटे वाहनों की एंट्री बंद, जाम से निपटने के लिए फैसला
Amroha, Amroha | Oct 27, 2024 आगामी त्यौहारों को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट है। अमरोहा शहर के मुख्य बाजारों में छोटी सड़क होने के चलते जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। पुलिस ने इस बार त्योहार पर अमरोहा शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए आज 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक के लिए अमरोहा शहर में कर ई रिक्शा सहित सभी छोटे वाहनों की एंट्री बंद कर दी है ।