सिमगा: हथबंद ग्राम पंचायत में राशि आहरण के 1 वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, पारदर्शिता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
ग्राम पंचायत हथबंद में निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत राशि के उपयोग और कार्यों की प्रगति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं शुक्ला होटल से आनंद यादव के घर तक सीसी रोड के लिए डीएमएफ मद से स्वीकृत 2.84 लाख रुपए की राशि आहरित किए गए जिसका निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने कार्यों की प्रक्रिया और भुगतान में पारदर्शिता की मांग की है