बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जरखाना में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई पहल की गई। यहां कक्षा 1 से 5 तक के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री वितरित की गई। सामग्री में स्कूल बैग, कॉपियां, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बोतल और यूनिफॉर्म शामिल है।