बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर श्रद्धालुओं को वितरित किया हलुए का प्रसाद
बाँदा। दिनांक 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर अमर टॉकीज़ चौराहे पर माँ दुर्गा के श्रद्धालुओं को हलुए के प्रसाद का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा कर सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख सादी जमा साहब एवं सह-संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज जी के संरक्षण में, अध्यक्ष श्री रिजवान अली की अध्यक्षता तथा उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
#BandaRotiBankSociety #बाँदा #माँदुर्गा #प्रसादवितरण #सेवाकार्य #सामाजिकसद्भाव #Bundelkhand
Banda, Banda | Oct 22, 2026