हसपुरा: विवादित जमीन के निपटारे को लेकर अंचल कार्यालय कक्ष में लगा जनता दरबार, सुनवाई के दौरान 5 मामलों का हुआ निष्पादन
हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया। सीओ सुनील कुमार,आर ओ विनय कृष्ण,एस आई नेहाल अहमद, अंचल सहायक दीपक प्रसाद ने सुनवाई करते हुए पांच मामलों का निष्पादन अंचल कार्यालय से किया गया।