न्याय की गुहार\! तीन बार बर्बाद हुई फसल, अपनी ही जमीन पर खेती से वंचित महादलित परिवार!
भागलपुर: जिले से जमीन और फसल विवाद का एक मामला सामने आया है। नंदलाल महतो और उनकी पत्नी हेमावती देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी खेत में लगी फसल को दबंगों द्वारा तीन बार नष्ट कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती की जा रही है और उन्हें अपनी ही जमीन पर खेती करने तथा फसल काटने से रोका जा रहा है।
परिवार के मुताबिक, जमीन की वर्तमान लगान रसीद भी उनके नाम से कट रही है। इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में गोपालपुर थाना अध्यक्ष रवीशंकर सिंह से भी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि **पुलिस मामले की जांच कर रही है।**
हालांकि, पीड़ित परिवार के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।
अब सवाल यह है कि तीन बार फसल बर्बाद होने की शिकायत के बाद पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलेगा? क्या प्रशासन जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच कर परिवार को राहत दिलाएगा?
कौशल दस्तक की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले
#BhagalpurNews #BiharNews #Gopalpur #JusticeForFarmers #दलि_परिवार #जमीन_विवाद #फसल_बर्बाद #कौशलदस्तक #PoliceInvestigation #LatestNewsBihar Part 10