सवायजपुर: पाली में व्यापारी ने नाली निर्माण में ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया
नगर पंचायत पाली द्वारा ठेकेदार के जरिए कस्बे में पशु चिकित्सालय से बस नगर पंचायत गेट तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें व्यापारी ने ठेकेदार पर मनमाने तरीके से नाली निर्माण कराने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा राजनीतिक कारणों से सीधी नाली न बनाकर गलत ढंग से नाली बनाई जा रही है।