बिशुनपुरा: बिशुनपुरा के जतपुरा गांव में छाया मातम, गुजरात में मजदूरी करने गए 27 वर्षीय युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
गरीबी, बेरोजगारी और प्रशासनिक अनदेखी किस कदर एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर सकती है, इसकी बेहद दर्दनाक तस्वीर बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव में सामने आई है। घर की बदहाली दूर करने और दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने गुजरात गए जतपुरा गांव निवासी विजय बियार के 27 वर्षीय पुत्र संजय बियार की तबीयत बिगड़ने से असमय मौत हो गई। बुधवार को उसका शव जतपुरा बुधव