पटियाली: जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम राहुल पुत्र मेघ सिंह है। आरोपी गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नारायन का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर जानलेवा हमले का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को मोती नगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।