जशपुर: जशपुर के डीएफओ पर महिला रेंजर ने लगाया शारीरिक शोषण का प्रयास करने व धमकी देने का आरोप
जशपुर जिले में एक महिला रेंजर ने जिला वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) जितेंद्र उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला रेंजर ने आरोप लगाया है कि डीएफओ ने उनके साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किया और उन्हें धमकाया।पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में डीएफओ ने उन्हें कुनकुरी के विश्राम गृह बुलाया था और वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने शारीरिक शोषण का प्रयास किया।