गुमला: कार्तिक उरांव कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गोवंश पशुओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Jan 31, 2025 गुमला पालकोट रोड स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की घटना स्थल पर मौत हो गई। वह एक पशु गंभीर उसे जख्मी है। घटना में दो बैल और एक गाय की मौत हो गई है। कोई अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से टक्कर मारते हुए घटना से फरार हो गया। संभवतः सड़क पार करने के क्रम में वाहन ने मवेशियों को टक्कर मार दिया होगा।