हनुमानगढ़ जिले ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में लहराया परचम: पूरे राजस्थान में हासिल किया दूसरा स्थान, राज्य स्तर पर हुआ भव्य सम्मान
#Lalbahadurbhakhar #Pilibanga #Hanumangarh
#Hanumangarh #MentalHealth #DrOPSolanki #NMHP #Jaipur #RajasthanHealth #BreakingNews #WorldMentalHealthDay #HealthUpdate #HanumangarhNews
जयपुर/हनुमानगढ़, 10 अक्टूबर:
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हनुमानगढ़ जिले ने अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और सघन जन-जागरूकता अभियानों के दम पर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चले 'मानसिक स्वास्थ्य माह' के दौरान जिले भर में किए गए विशेष कार्यों के लिए जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा टीम को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP) के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ओ.पी. सोलंकी ने बताया कि मिशन निदेशक (NHM) जोगाराम की गरिमामयी उपस्थिति में हनुमानगढ़ की टीम को यह द्वितीय पुरस्कार सौंपा गया।
इस विशेष अभियान में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों की अहम भूमिका रही:
डॉ. कीर्ति शेखावत (प्रिंसिपल, BYMVB मेडिकल कॉलेज): मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण देने के लिए वर्षभर सेमिनार, वर्कशॉप और अवेयरनेस कार्यक्रमों का निरंतर सफल संचालन करवाया।
डॉ. शंकर सोनी (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय): जिला चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए, जिससे अस्पताल में मानसिक रोगी वार्ड को पुनः सुचारू रूप से संचालित किया जा सका।
डॉ. नवनीत शर्मा (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी): मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की अलख को जिले के प्रत्येक सब-सेंटर और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया।
NMHP टीम का रहा विशेष योगदान:
डॉ. ओ.पी. सोलंकी के निर्देशन में फील्ड पर सक्रिय रही टीम के सदस्यों—डॉ. स्नेहलता, डॉ. भाल सिंह, डॉ. रिपुदमन, डॉ. काजोल, डॉ. सुमन, श्रीमती मीनाक्षी, वार्ड असिस्टेंट (NMHP) श्री त्रिलोकेश्वर शर्मा तथा श्री सुनील जी के समर्पित प्रयासों को भी इस मौके पर विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मिशन निदेशक टी. शुभमंगला, निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, एसएनओ डॉ. एस. एम. स्वामी, प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ. शिव गौतम, डॉ. सुशील परमार और डॉ. अनिल अग्रवाल सहित चिकित्सा जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।