हरदोई: जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिए जाने वाले उपहारों में हुआ फर्जीवाड़ा, डीएम ने एफआईआर के दिए आदेश
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2024 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए जाने वाले उपहारों में फर्जीवाड़ा हुआ है जिसको लेकर डीएम ने एफआईआर के आदेश दिए हैं।बता दें कि गुरुवार को आईटीआई परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 614 जोड़ों की शादी हुई थी।सरकारी योजना के तहत कपड़े, डिनरसेट और अन्य उपहारों की आपूर्ति में भारी फर्जीवाड़ा किया गया।