हरदोई: बेहटा गोकुल क्षेत्र निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, किशोरी की दादी ने दर्ज कराई FIR
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को शादी का झांसा देकर गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया,किशोरी की दादी ने पोती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार शाम 7 बजे गांव निवासी युवक के विरुद्ध बेहटा गोकुल थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है।