हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में गुलामऊ पुलिया के पास ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे धान को दूसरे ट्रक में लादा गया
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2024 कोतवाली देहात की गुलामऊ पुलिया के पास धान भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में बोरियों में भरा धान बिखर गया जिसे अन्य ट्रक में लादा गया।इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि हरदोई की तरफ से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गुलाम पुलिया के पास पलट गया। यह घटना कितने बजे हुई इसकी कोई सटीक सूचना नहीं है लेकिन ड्राइवर व क्लीनर किसी तरह ट्रक से निकले।