हरदोई: ITI मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 656 जोड़ों का हुआ विवाह, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2024 हरदोई के आईटीआई मैदान में गुरुवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 656 जोड़े वैदिक रीति रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे।जबकि इसी पंडाल में यहां पर 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनके समुदाय के रीति-रिवाज के मुताबिक मुस्लिम धर्म गुरुओं के द्वारा कराया गया।