विद्यापतिनगर में विवाहिता की हत्या का खुलासा, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार; शव जलाने की बात कबूली।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता मृतिका पानो देवी की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद मृतिका के शव को चिमठा मेला घाट पर जला दिया गया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
#Samastipur #Vidyapatinagar #CrimeNews #BiharNews #PoliceAction #MurderCase #BreakingNews #SamastipurPolice #StreamBihar #जनहितमेंजारी