लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों छापेमारी कर 8 शराबी को गिरफ्तार किया गया
गुरुवार अपराह्न 4:49 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में चार जगहों छापेमारी कर 8 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय में साई मंदिर के समीप से 2,अमहरा थाना क्षेत्र में भेनौरा गांव से 1, बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र में वियर चौक से 3 तथा उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से 2 शराबी गिरफतार हुए.