बैराड़: तहसील परिसर में तहसीलदार अजय परसेडिया को रन्नोद स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई
बैराड़ तहसील अंतर्गत पदस्थ तहसीलदार अजय परसेडिया का बीते दिनों बैराड़ तहसील से रन्नौद तहसील के लिए स्थानान्तरण हो गया जिसके चलते शनिवार दोपहर 2 बजे विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार बैराड़ द्रगपाल सिंह बैश, नवागत तहसीलदार पोहरी कल्पना शर्मा,नवागत तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गब,सीएमओ बैराड़ महेश चंद्र जाटव सहित स्टाफ व अन्य मौजूद रहे।