नावानगर: सोनवर्षा में सड़क दुघर्टना में मौत के दो दिन बाद मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन पर दर्ज कराया एफआईआर
सोनवर्षा में सड़क दुघर्टना में मौत के दो दिन बाद मृतक के पिता धीरेन्द्र कुमार ने शनिवार को अज्ञात वाहन पर एफआईआर दर्ज कराया है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की गुहार लगाया है। बता दें कि दो दिन पूर्व बहुआरा गांव निवासी निहाल अनुराग की मौत सड़क दुघर्टना में हो गई थी। मृतक बाइक से एक अज्ञात वाहन के ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश में घटना हुई थी।