नावानगर: बासुदेवा बिंद टोली में चोरी से बिजली उपयोग करते आटा चक्की मील संचालक को जेई ने पकड़ा, जुर्माना के साथ प्राथमिक दर्ज
बासुदेवा बिंद टोली में चोरी से बिजली उपयोग करते आटा चक्की मील संचालक को जेई विपिन किशोर ने पकड़ा है। इसको लेकर जेई ने मील संचालक रामचन्द्र प्रसाद पर जुर्माना की राशि निर्धारित कर बासुदेवा ओपी में प्राथमिक दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि करते हुए बिजली कंपनी के जेई ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त गांव के आटा चक्की मील पर मानव बल के साथ उन्होंने छापेमारी किया।