नावानगर: सोनवर्षा में नारीशक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन
सोनवर्षा में नारीशक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की शनिवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस वार्षिक आमसभा का आयोजन प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक श्री पप्पू प्रसाद एवं अध्यक्षता सीएलएफ संगीता देवी ने की। इस अवसर पर संकुल संघ के ग्राम संगठन और जीविका कैडर जो अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे उन्हे सम्मानित भी किया गया।