नावानगर: उसरा गांव में बिजली चोरी करते पांच को जेई ने पकड़ा, जुर्माना के साथ सिकरौल थाना में एफआईआर दर्ज
उसरा गांव में बिजली चोरी करते पांच लोगों को जेई विपिन किशोर ने पकड़ा है। इसको लेकर जेई ने जुर्माना के साथ सिकरौल थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। शुक्रवार को जेई ने बताया कि बीते गुरुवार को बिजली कंपनी के एसडीओ राकेश कुमार दूबे को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में कुछ लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा हैं। सूचना पर जेई के जांच कर कार्रवाई की।