सोनीपत: शनिवार को सोनीपत बस अड्डे पर से लोकल रूट रहे बंद, प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात रहीं रोडवेज की 50 बसें
शनिवार को सोनीपत बस अड्डे पर से सोनीपत जिले के सभी लोकल रुटों पर बस सेवा बंद रही। जिसके चलते बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मतदान प्रक्रिया के चलते शनिवार को प्रशासनिक ड्यूटी में रोडवेज की 50 बसों को सोनीपत बस डिपो से भेजा गया था। शनिवार को सोनीपत से दिल्ली सोनीपत से चंडीगढ़ बस सोनीपत से कटरा आदि रूठो पर बस सेवा उपलब्ध रही।